Search

 
 
 

चाकुलिया : वार्ड नंबर एक में दर्शन की वस्तु बना 22 लाख का सामुदायिक शौचालय

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत में लाखों की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालयों का बुरा हश्र है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित गोविंदपुर में देशुआ जाहेर गाड़ के पास निर्मित सामुदायिक शौचालय दर्शन की वस्तु बना है और खंडहर में तब्दील हो रहा है. वीराने स्थान पर बने इस शौचालय का प्रयोग नहीं होता है. वर्ष 2015-16 में नगर पंचायत के तहत लगभग 22 लाख की लागत से इस शौचालय का निर्माण किया गया था. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/high-court-overturns-the-death-sentence-of-gangrape-convicts/">दुमका

कोर्ट ने गैंगरेप के तीन दोषियों को दी थी फांसी की सजा, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश, कहा-दोबारा ट्रायल करें
शौचालय के निर्माण ऐसी जगह पर किया गया जहां आबादी नहीं है.लिहाजा यह शौचालय खंडहर में तब्दील हो गया. शौचालय के उपकरण चोर ले गए. विगत वर्ष इस शौचालय का जीर्णोद्धार कराया गया और मोटी रकम खर्च की गई. बावजूद इस शौचालय का प्रयोग हुआ ही नहीं और यह शौचालय अब खंडहर में तब्दील हो रहा है. योजना के लिए गलत स्थल चयन करने के कारण इस शौचालय का बुरा हश्र हुआ और लाखों की राशि बर्बाद हो गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही