Search

 
 
 

चाकुलिया : शराब पीकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वाले के खिलाफ थाना में शिकायत

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत में शराब बंदी अभियान जोर पकड़ रहा है. इसके लिए एक समिति भी गठित की गई है. समिति की संयोजिका डालिया के नेतृत्व में महिलाएं शराब के खिलाफ अभियान चला रही हैं. इसके लिए विभिन्न गांव में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. सोमवार को शराब बंदी समिति की संयोजिका डालिया महतो एवं बेंद पंचायत की उप मुखिया मामनी सिंह सरदार महिलाओं के साथ चाकुलिया थाना पहुंच कर विगत दिनों शराब पीकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले बाबूलाल सरदार तथा टयटय सरदार और पंचायत में दारु बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश देने के वाबजूद बिक्री करने वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. महिलाओं ने इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर शराब बंदी समिति की भावी सरदार, संतोषी सरदार, छलोना सिंह, भारती महतो, रजनी सरदार, काकोली सरदार, लक्ष्मी सिंह आदि उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-association-submitted-a-memorandum-to-the-bdo-in-the-name-of-cm-regarding-various-demands/">घाटशिला

: विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम एसोसिशन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही