Search

चाकुलिया : लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शोक सभा आयोजित

Chakulia : गुरुवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन की खबर पाकर शोक की लहर दौड़ गई है. चाकुलिया के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विधार्थियों और शिक्षकों ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसके बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गयी. पूर्वी सिंहभूम जिला सहायक अध्यापक संघ के सचिव गोविंद गोप ने शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के निधन को झारखंड राज्य के लिए अपुरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत में जगरन्नाथ महतो का योगदान सराहनीय रहा है. प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी शोक सभा आयोजित कर बच्चों को छुट्टी दे दी गई. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-block-bjp-committee-celebrated-foundation-day/">मुसाबनी

: प्रखंड भाजपा कमिटी ने मनाया स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp