Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बरडीकानपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र में सम्मेलन आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakula : चाकुलिया प्रखंड के बरडीकानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को मानसी प्लस प्रोजेक्ट और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सास, बहू और पति सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन का आयोजन बरडीकानपुर गांव के ग्राम प्रधान सुशील कुमार मुर्मू की उपस्थिति में किया गया. इस मौके पर उपस्थित मानसी प्लस प्रोग्राम के प्रखंड समन्वयक अनुश्री साव ने जानकारी देते हुए कहा कि सास, बहू और पति सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है सास, बहू और पति में आपसी सामंजस्य बनाना. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lecture-on-gopabandhu-organized-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में गोपबंधु पर व्याख्यान का आयोजन

परिवार में सास, बहू, पति की होती है अहम भूमिका

परिवार में एक बच्चे को उचित स्वास्थ्य के साथ-साथ उचित विकास के लिए परिवार में सास, बहू, पति की अहम भूमिका होती है. परिवार में सास, बहू और पति को आपस में सहमति बनाकर ही कोई काम करना चाहिए. कोई सास अगर बहू को सलाह देती है तो बहू को सास की बात माननी चाहिए और कोई बहू यदि सही सुझाव दे तो उसकी बात भी सास और पति को माननी चाहिए. अभी भी क्षेत्र में कहीं-कहीं देखा जाता है कि महिला का प्रसव होने के बाद उसे घर में अंधेरा स्थान पर रख दिया जाता है. भरपेट भोजन तक नहीं दिया जाता है. तरह-तरह के नियमों का बेवजह पालन कराया जाता है. ऐसे में जच्चा और बच्चा दोनों बीमार और संक्रमित हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-grandson-kills-grandmother-police-arrested/">धनबाद:

पोते ने की दादी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टैब के माध्यम से किया गया जागरुक

इस सम्मेलन में गर्भवती महिला के प्रसव पूर्व जांच और सही देखभाल एवं प्रसव उपरांत देखभाल और नवजात शिशु की देखभाल व परिवार नियोजन पर चर्चा की गयी. मौके पर टैब के माध्यम से नन्हीं सी जान वीडियो भी दिखाया गया. उसके बाद बारी-बारी से सास, बहू और पति से छोटे-छोटे प्रश्न पूछे गए. सही जवाब देने वाले विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया. विजेताओं को ग्राम प्रधान सुशील कुमार मुर्मू के हाथों पुरस्कार दिया गया. मौके पर सीएचओ नेहा नाग, बीटीटी शंकर चंद्र मांडी, सुशांत मंडल ,मानसी मित्र लक्ष्मी मोनी टूडू, सहिया साथी प्रमिला मुर्मू, सहिया रायमुनि मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही