Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : डॉ. अजय कुमार पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Chakulia : त्रिपुरा में कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को चाकुलिया के कांग्रेसियों ने जिला महामंत्री रविंद्र नाथ मिश्रा के नेतृत्व में बिरसा चौक पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह का पुतला दहन किया. कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेसियों ने कहा कि देश में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को देख भाजपा बौखला गई है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-women-made-aware-about-anemia-and-malnutrition/">मनोहरपुर

: महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण को लेकर किया गया जागरूक

भाजपा साजिश के तहत करवा रही है हमला - रविन्द्र नाथ मिश्रा

रविन्द्र नाथ मिश्रा ने कहा कि भाजपा साजिश के तहत डॉ. अजय कुमार पर हमला करवा रही है. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष समीर दास, शेख नसीम, अभय महंती, अंशु मिश्रा, मोहम्मद लालू, मोहम्मद तोहिद, प्रकाश रुहिदास, उज्जवल सूत्रधार, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद राजा, शिव शंकर पात्र, सहबाज अंसारी, अनुरूद्ध राय आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही