Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पंसस की बैठक में लंबित योजनाओं को पूर्ण करने पर बनी सहमती

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों और विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों की बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से संचालित विकास योजनाओं की जन प्रतिनिधियों ने जानकारी ली. जन प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाए. ग्रामीणों से मिली शिकायतों पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी त्वरित संज्ञान में लेकर निष्पादन करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-immense-career-opportunities-in-the-field-of-paramedical-director/">जमशेदपुर

: पारा मेडिकल के क्षेत्र में करियर का अपार संभावनाएं : निदेशक

कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णयhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/11rc_m_47_11032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बैठक में वन विभाग प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित गार्ड को प्रमुख ने कहा कि आपके वन क्षेत्र में कितने लाइसेंसी और कितने गैर लाइसेंसी डीपो हैं, इसकी सूची अगली बैठक में दें. वन विभाग की योजनाओं में स्थानीय मजदूरों को काम दें. वन कर्मी ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल विभाग द्वारा एक पार्क का निर्माण किया जा रहा है. जामिरा और जूनबनी में पौधरोपण करने का प्रस्ताव है. बैठक में अनुपस्थित विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उप प्रमुख कविता साव, पंसस राजेश्वर सरदार,  जासमी मांडी, बादली टुडू, सावना मांडी, रूपाली गिरी, सुंदरी मांडी, यशोदा गोप, मनोरंजन महतो, निलीमा पात्र समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही