Search

 
 
 

चाकुलिया : वार्ता में आठ लाख मुआवजा देने पर बनी सहमति, ग्रामीणों ने हटाया जाम

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर चौठिया और दीघी के बीच मंगलवार की सुबह बांस से लदे ट्रक संख्या जेएच 05 एबी 4085 ने बाइक को रौंद दिया. इससे लोधाशोली गांव निवासी प्रमोद गोप की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सुबह 9:30 बजे सड़क को जाम कर दिया था. जाम स्थल पर विधायक समीर कुमार महंती, झामुमो नेता आदित्य प्रधान, टुलू साव, प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, मुखिया शिवचरण हांसदा व राम मुर्मू पहुंचे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-sent-the-girls-body-for-postmortem/">मनोहरपुर

: युवती का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विधायक, पदाधिकारी व मृतक के परिजनों के बीच हुई वार्ता

  [caption id="attachment_703259" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Varta-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जाम स्थल पर उपस्थित एमएलए व अन्य.[/caption] अंचल अधिकारी जयवंती देवगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. परंतु ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़े रहे. इसके बाद वन विभाग कार्यालय में विधायक समीर कुमार महंती, पदाधिकारियों, मृतक के परिजन और ट्रक मालिक के बीच वार्ता हुई. वार्ता में ट्रक मालिक 8 लाख मुआवजा देने को राजी हुए. इसके बाद ग्रामीण सड़क को जाम से मुक्त करने पर राजी हुए. मृतक प्रमोद गोप के बड़े भाई बबलू गोप के हाथों दो लाख रुपए और छह लाख का चेक प्रदान किया गया. करीब 3:30 बजे ग्रामीणों ने सड़क को जाम से मुक्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही