Chakulia : ओडिशा से
बहरागोड़ा के रास्ते राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 से होकर पश्चिम बंगाल में कंटेनर से पशुधन की तस्करी जारी
है. सोमवार की रात
ओडिशा के
झारपुखरिया थाना की पुलिस ने 48 मवेशियों से भरे कंटेनर
(डब्ल्यूबी 33 - डी- 1141) को जब्त कर चालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया
है. भूखे-प्यासे पांच मवेशियों की दम घुटने से मौत हो चुकी
है. मवेशियों को चाकुलिया की ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में पहुंचाया गया
है. झारपुखरिया पुलिस मवेशियों से भरे कंटेनर को लेकर ध्यान फाउंडेशन की गौशाला
पहुंची. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-eye-checkup-camp-at-dhyan-foundation-gaushala-on-march-3-and-5/">चाकुलिया:
ध्यान फाउंडेशन गौशाला में नेत्र जांच शिविर तीन व पांच मार्च को कंटेनर में मवेशियों को भूखे-प्यासे ले जाया जाता है

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-Maveshi-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> जानकारी के मुताबिक मवेशी तस्कर अब ट्रकों की बजाए कंटेनर से पशुधन की तस्करी कर रहे
हैं. ओडिशा से पशुओं की तस्करी
बहरागोड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल के
कत्लखानों में हो रही
है. कंटेनर में मवेशियों को भूखे और प्यासे ले जाया जाता
है. विदित हो कि विगत दिनों
बहरागोड़ा पुलिस ने भी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 पर मवेशियों से भरे एक कंटेनर को जब्त किया
था. पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद भी तस्करों द्वारा कंटेनर में भरकर मवेशियों की तस्करी पश्चिम बंगाल में जारी
है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sports-association-will-organize-guava-football-competition-on-march-11-and-12/">किरीबुरू
: 11 व 12 मार्च को स्पोर्ट्स एसोसिएशन गुवा फुटबॉल प्रतियोगिता का करेगा आयोजन तीन मवेशी ले जा रहा पिकअप वैन जब्त
इधर,
ओडिशा की मयूरभंज की पुलिस ने भी सोमवार की रात्रि तीन मवेशियों से लादे एक पिकअप वैन को जब्त किया गया
है. जब्त किए गए मवेशियों को चाकुलिया की ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में लाया गया
है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment