Search

 
 
 

चाकुलिया : स्वामी विवेकानंद आईटीआई में दीक्षांत समारोह आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत स्थित स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में सोमवार को 2021-2023 सत्र के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव उपस्थित थे. समारोह में प्राचार्य ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है. अनुशासन सफलता का मार्ग है. बिना अनुशासन के जीवन दिशाहीन और व्यर्थ है. दीक्षांत समारोह विद्यार्थी के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन होता है. इस अवसर को शुभ अवसर में बदलने से मुकाम हासिल होती है. चाकुलिया के बच्चे देश में टॉप कर रहे हैं. यह गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-strong-opposition-to-the-statement-of-former-mp-salkhan-murmu-mahal-condemned/">चांडिल

: पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के बयान का तीव्र विरोध, महाल ने की निंदा

समय बहुमूल्य है इसे बर्बाद न करें - प्राचार्य

[caption id="attachment_761379" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-Dikshant-Samaroh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्र एवं छात्राएं.[/caption] समारोह में प्राचार्य तरुण कुमार महंती ने कहा कि शिक्षा का कभी अंत नहीं होता है. विधार्थी भविष्य में भी शिक्षा लेते रहें और आगे बढ़ें. दीक्षांत समारोह प्रतिवर्ष विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ही किया जाता है. उन्होंने कहा कि समय बहुमूल्य है. समय को बर्बाद ना करें. समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव के हाथों चार ट्रेड इलेक्ट्रिशियन, फिटर और वेल्डर के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक रामस्वरूप यादव, जिला परिषद की सदस्य धरित्री महतो, जगन्नाथ महतो समेत कॉलेज के प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक संजीत राउत, पीयूष पात्र, मनोज कुमार बेरा, नृपेंद्र महतो, शुक्ला दास, राजन पाल, आशीष मांडी और विद्यार्थी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही