Search

चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह 15 को

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालय के मैट्रिक टॉपर विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के सौजन्य से टाउन हॉल परिसर में 15 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को गौशाला परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं संग डॉ. गोस्वामी ने बैठक की. बैठक में डॉ. गोस्वामी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के स्कूल में जाकर टॉपर विद्यार्थियों का लिस्ट लेकर उन्हें इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करें. इसके साथ साथ विद्यालय के शिक्षक और पंचायतों के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित करें. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोग करें. इसे भी पढ़ें :चक्रवाती">https://lagatar.in/biporjoy-turns-into-severe-cyclonic-storm-monsoon-will-hit-kerala-on-june-9/">चक्रवाती

तूफान बिपरजॉय, भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ, केरल में 9 जून को मॉनसून देगा दस्तक!

चाकुलिया में खुलेगा संपर्क कार्यालय

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य टॉपर को प्रोत्साहित करना है. ताकी अन्य विद्यार्थियों में भी पढ़ने की ललक हो. जल्द ही इसी माह में चाकुलिया में संपर्क कार्यालय खोलेंगे ताकि गांव के ग्रामीण कार्यालय आकर अपनी समस्या से अवगत करा सकें और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके. मौके पर शंभू नाथ मल्लिक,साधन मल्लिक,राजीव महापात्र,पिटू मल्लिक,दुर्गा गिरी,शशांक पाल,भरत पात्र,मिन्टु नंदी,सचिन पाल, शिविर राणा, रंजीत दास,मनीलाल महतो,दिलीप महतो,यादव पात्र,दिलीप महतो,संजय कालिंदी,सतीश गोप समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-road-pits-are-giving-invitation-to-accident-2/">चाईबासा

: सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//