Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन से नहर के कल्वर्ट में आई दरार

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : भारी माल वाहक वाहनों के परिचालन के कारण चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित पूर्णापानी के पास स्वर्णरेखा परियोजना की शाखा नहर पर बने कल्वर्ट में दरारें पड़ गई हैं. ऐसे में कल्वर्ट कभी भी ध्वस्त हो सकती है. जानकारी हो कि पुराना बाजार के मिस्त्री पाड़ा में बंगाल जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके कारण वाहनों का परिचालन बंद है. ऐसे में मालवाहक वाहन रेलवे स्टेशन के करीब स्थित रेलवे की सड़क से गुजर कर पूर्वी रेलवे फाटक होते हुए पूर्णापानी के रास्ते मुख्य सड़क पर आ रहे हैं. टैक्स चोरी करने के लिए भारी मालवाहक वाहन बहरागोड़ा से एनएच 49 होते हुए पश्चिम बंगाल नहीं जा रहे हैं. ऐसे तमाम वाहन माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क होते हुए इसी रास्ते से पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. ऐसे वाहनों को पार करने के लिए बहरागोड़ा में एक रैकेट काम कर रहा है. जानकारी हो कि गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत के सिदो-कान्हू कॉलोनी के लोगों ने ऐसे वाहनों के परिचालन पर रोक लगा रखी है जिससे अनेकों वाहन खड़े हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bdo-inspected-pds-shops-of-tetoposi-and-narayanpur/">आदित्यपुर

: टेटोपोसी व नारायणपुर के पीडीएस दुकान का बीडीओ ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही