Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

Chakulia : सावन की अंतिम सोमवारी पर चाकुलिया हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा. यहां के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. विभिन्न नदियों से जल लेकर अनेक कांवड़ियां भी मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया. यहां के नागानल मंदिर में सुबह से ही पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने लाइन में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार किया. [caption id="attachment_382991" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/naganal-mandir-chakuliya.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> नागानल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-enrollment-started-in-kolhan-university-from-16-so-far-33000-students-applied-in-ug-semester-one/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में 16 से नामांकन शुरू, यूजी सेमेस्टर वन में अब तक 33,000 छात्रों ने किया आवेदन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी रहा चौकस

इस दौरान पुजारी अशोक पति, दिलीप पति, सुखदेव पति और विश्वनाथ पति पूजा कराने में व्यस्त रहे. नागानल मंदिर में अजीत सिंह और नंदलाल महतो के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकस रहा. पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के अन्य शिव मंदिरों में भी पूजा अर्चना के लिए सुबह से भीड़ देखी गई. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-security-personnel-of-kabrimad-mines-were-beaten-up-by-the-criminals-the-mobile-was-also-snatched/">गिरिडीह

: कबरीमाद मांइस के सुरक्षाकर्मी को अपराधियों ने पीटा, मोबाइल भी छीना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही