Search

 
 
 

चाकुलिया : खोड़ीपहाड़ी पूजा करने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के रेगरपहाड़ी गांव स्थित खोड़ी पहाड़ी पूजा करने के लिए शनिवार को 12 मौजा के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से अच्छी बारिश होती है और क्षेत्र में खुशहाली रहती है. ग्रामीणों ने खोड़ी पहाड़ी पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पहाड़ की पूजा की. पुजारी कालीचरण सरदार, मिहिर सरदार, आनंद भूमिज, खोखन सरदार, त्रिलोचन सरदार ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई. खोड़ी पहाड़ पूजा के अवसर पर विधायक समीर महंती भी पहाड़ पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की. [caption id="attachment_353366" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chakulia-Khodi-Pahadi-Puja-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> खोड़ी पहाड़ी पर पूजा करने जाते विधायक समीर महंती व अन्य श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-pickup-van-trampled-the-old-man-near-pw-chowk/">बहरागोड़ा

: पीडब्ल्यू चौक के पास पिकअप वैन ने वृद्ध को रौंदा
मौके पर प्रखंड प्रमुख धनजंय करूणामय, जुगितोपा पंचायत के पंचायत समिति बुबाई दास, प्रखंड सचिव बलराम महतो, अमर हांसदा, राजेश्वर महतो, बाबलु मुर्मू, साधु नायक, मिथुन कर, हरेन महली, चंदन करुणामय, बैद्यनाथ महाली, पार्थो महतो, बैजनाथ महाली, धर्मदास हांसदा, खाकन महाली, मुर्त्युजय करुणामय, श्याम महतो, अमल महाली, तारक महतो, अभिषेक कुमार, अक्षय नायक, बासुदेव महतो समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं रविवार को खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा कमेटी के तत्वावधान में आदिवासी परंपरागत पाता नाच प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही