Search

 
 
 

चाकुलिया : गुरु पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा समारोह पूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने वेद व्यास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया. विधायक समीर महंती ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें गुरुओं के सम्मान करने का सीख देती है. विद्यालय के विद्यार्थी अपने गुरु का सम्मान करें और उनके बताएं मार्ग पर चलें तभी सफल होंगे. शिशु विद्या मंदिर स्कूल के शिक्षक बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ साथ बेहतर इंसान बनाने का काम कर रहे है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-saranda-development-committee-handed-over-demand-letter-to-guava-management-gave-ultimatum-of-15-days/">किरीबुरू

: गुवा प्रबंधन को सारंडा विकास समिति ने सौंपा मांग पत्र, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

उन्होंने ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और लगन से इस विद्यालय ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आचार्यों ने अपनी मेहनत और त्याग की भावना से इस विद्यालय को एक पहचान दी है. समारोह के पूर्व विधायक समीर महंती ने अपने स्तर से विद्यालय में पांच कम्प्यूटर उपलब्ध कराया. इसका उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में कम्प्यूटर होने से विद्यालय में विद्यार्थी तकनीक शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे. विद्यालय में जरूरत के मुताबिक पंखा उपलब्ध कराने की घोषणा की. समारोह को प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला,सचिव अमित भारतीय,कमल खंडेलवाल ने भी संबोधित किया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को आकर्षित किया. समारोह के अंत में अतिथियों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर कमल खंडेलवाल,दिनेश सिंह, रामाकांत शुक्ला, प्रिंस यादव,गौतम दास,प्रणव बेरा, बुलबुल मंडल,राजा बारिक, गणेश दत्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक,अरूण महतो,प्रबोध दास,हरीपद महतो,मनोज महतो,सुजीत माईती, विकास महतो,विप्लव टुडू, सांतनु घोष, तापस कुमार,दिलीप महतो,राजीव रंजन शर्मा,धरित्री कुमारी,अर्पिता कुमारी, गौरहरि दास समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-minor-children-were-taken-hostage-and-beaten-up-on-charges-of-theft/">साहिबगंज

: चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर की पिटाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही