Search

 
 
 

चाकुलिया : अज्ञात वाहन के धक्का से साइकिल सवार की मौत

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित खैरबनी पुलिया के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर बुधवार को अज्ञात वाहन के धक्का से साइकिल सवार चंद्र हांसदा (46) की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल चंद्र हांसदा को पुलिस ने बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक बहरागोड़ा प्रखंड के डोमबाउटिया निवासी चंद्र हांसदा चाकुलिया प्रखंड के बामनडीह में अपने रिश्तेदार के यहां रहते थे. बुधवार को वे साइकिल से अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-independence-day-celebrated-with-pomp-in-citys-schools-and-colleges/">जमशेदपुर

: शहर के स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही