Search

 
 
 

चाकुलिया : बरसात में टापू बन जाता है कालिदासपुर गांव का डांगरबील टोला

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत स्थित कालिदासपुर गांव का डांगरबील टोला बरसात में कूपन नदी में जलस्तर बढ़ जाने के कारण टापू बन जाता है. कूपन नदी के किनारे बसे इस टोला में 15 परिवार निवास करते हैं. यह टोला तीन दिशाओं में खेत से घिरा है. टोला से निकलने के लिए 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. नदी में जब जलस्तर काफी बढ़ जाता है तब इस टोला के बच्चे 3 माह तक स्कूल नहीं जा पाते हैं. टोला के मानिक गोप, जोगेन गोप, मोहन गोप के मुताबिक नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात में 3 महीना टोला से निकलना मुश्किल हो जाता है. काफी दिनों से यहां एक पुल निर्माण की मांग की जा रही है. परंतु इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई है. इसके कारण प्रत्येक वर्ष बरसात में ग्रामीण अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो जाते हैं. मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-do-posterity-in-sonua-oppose-setting-up-of-crpf-camp/">चाईबासा

: नक्सलियों ने सोनुआ में की पोस्टरबाजी, सीआरपीएफ कैम्प लगाने का किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही