Search

 
 
 

चाकुलिया : प्रखंड सभागार में डीडीसी ने प्रखंडकर्मियों के साथ की बैठक

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को चाकुलिया प्रखंड का दौरा किया. प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सभी कर्मियों को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत मिले प्रखंड के लक्ष्य को पूरा करने और अपनी पंचायतों में कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक के पूर्व डीडीसी मनीष कुमार ने प्रखंड की मालकुंडी और माटियाबांधी पंचायत जाकर वहां चल रही बिरसा हरित ग्राम योजना कार्य का निरीक्षण किया और कार्य से संतोष जाहिर किया. उन्होंने प्रखंड के कर्मचारियों को कार्य में और तेजी लाने की बात कही. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, बीपीओ लीला सोलंकी, जेई हरो प्रसाद महतो, पंचायत सचिव सुनील महतो, रोजगार सेवक समीर दास, मुखिया जादुनाथ हेम्ब्रम, उप मुखिया पिंटू महतो, ग्राम प्रधान मनिन्द्र नाथ महतो समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-cluster-level-question-forum-competition-organized-at-saraswati-shishu-vidya-mandir-geeta-ashram/">बहरागोड़ा

: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गीता आश्रम में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही