Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने किया स्थल का मुआयना

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल के महावीर व्यायामशाला में 18 जून को वन सुरक्षा महासमिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा. कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भाग लेंगे. इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पियूष सिन्हा, घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक और डीपीआरओ रोहित कुमार ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/ahead-of-pm-modis-us-visit-us-lawmakers-release-video-messages-to-welcome-him/">पीएम

मोदी की US यात्रा से पहले अमेरिका सांसदों ने उनके स्वागत में वीडियो संदेश जारी किये

दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू, अंचल अधिकारी जयवंती देवगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मोनीस सलाम, प्रखंड बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक समेत अन्य उपस्थित रहे. डीडीसी ने मुआयना करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालय का भी निरीक्षण किया और प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीतू हेंब्रम से विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-successful-students-of-matriculation-intermediate-and-graduation-were-honored-in-kudlibari/">चक्रधरपुर

: कुदलीबाड़ी में मैट्रिक, इंटर व स्नातक के सफल छात्रों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही