Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : हाथी के हमले से मृत महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Chakulia(Dharish Chandra Singh) :  चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे शौच के लिए अपने घर से निकली अविवाहित महिला प्रभाती कर (42) की जंगली हाथी के हमले से मौत हो गई. सूचना पाकर विधायक समीर कुमार महंती, वन विभाग के पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उसके घर पहुंचे. लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वन विभाग की ओर से परिजन को विधायक समीर कुमार महंती के हाथों तत्काल 25 हजार रुपये दिए गए. मुआवजा की शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी. मौके पर थाना प्रभारी वरुण यादव, प्रभारी वनपाल कल्याण चंद्र महतो, मुखिया दासो हेंब्रम, डमन चंद्र माझी,वनरक्षी विप्लव कुमार, विशाल बारिक, देवाशीष दास समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-serious-about-revenue-order-for-50-revenue-collection-till-august/">आदित्यपुर

: राजस्व को लेकर नगर निगम गंभीर, अगस्त तक 50% राजस्व संग्रह का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही