Search

 
 
 

चाकुलिया : बड़ामारा गांव में ट्रांसफार्मर पर लटका मिला युवक का शव

 
Chakuliya : चाकुलिया के बड़ामारा गांव के ग्रामीणों द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव लटका हुआ देखा गया. इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने चाकुलिया थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा. शव की पहचान बड़ामारा गांव के गालूडीह टोला के सुदीप्त गोप (29) के रूप में उसके पिता करमु गोप ने की है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ghatshilas-batsman-sub-divisional-officer-became-a-source-of-inspiration-for-young-players/">चाकुलिया

: घाटशिला के “बल्लेबाज” अनुमंडलाधिकारी युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा स्रोत
फिलहाल युवक ट्रांसफार्मर पर क्यों चढ़ा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. आशंका है कि बिजली के करंट से उसकी मौत हो गई और शव ट्रांसफार्मर पर ही लटके रह गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-caught-stealing-by-entering-a-house-in-azadnagar/">जमशेदपुर

: आजादनगर में घर में घुसकर चोरी करते दबोचा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही