Search

 
 
 

चाकुलिया : सड़क दुर्घटना में घायल की मौत, सड़क जाम

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर चौठिया और दीघी के बीच मंगलवार की सुबह बांस से लदे ट्रक (जेएच 05 एबी 4085) ने बाइक को रौंद दिया. इससे लोधाशोली गांव के निवासी प्रमोद गोप गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए उन्हें चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया था. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Chothia-Road-Jam-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-till-now-no-action-has-been-taken-in-the-case-of-illegal-sand-transportation-it-has-become-a-matter-of-discussion/">चांडिल

: अवैध बालू परिवहन मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होना बना चर्चा का विषय
मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने चौठिया के पास सड़क को जाम कर दिया है. वे मुआवजा की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद ट्रक का चालक घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर ट्रक को खड़ा कर भाग निकला. जानकारी के मुताबिक प्रमोद गोप बाइक से चाकुलिया आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. ट्रक में बाइक फंस गई और ट्रक उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गया. बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रमोद गोप गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही