Search

 
 
 

चाकुलिया : खेत में मवेशी चरा रहे अधेड़ की वज्रपात से मौत

 
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कुलबदिया गांव निवासी बाउरी दास गोप 56 वर्षिय अधेड़ व्यक्ति की सोमवार को दोपहर में हुए वज्रपात से मौत हो गई. वे मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गए थे. खेत में मवेशी चराने के दौरान बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. उसकी चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना पाकर मृतक के परिजन वहां पहुंचे. कलापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा भी पहुंचे. वहां से लाश को घर लाया गया है. मुखिया शिवचरण हांसदा ने बताया कि इसकी सूचना चाकुलिया थाना की पुलिस को दे दी गई है. [caption id="attachment_687046" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/wajrpat-mout-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> लाश के पास खड़े ग्रामीण और मुखिया.[/caption] इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fight-and-aerial-firing-with-quarter-occupier/">आदित्यपुर

: क्वार्टर पर कब्जा करने वाले के साथ हुई मारपीट व हवाई फायरिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही