Search

 
 
 

चाकुलिया : शांति समिति की बैठक में आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद मनाने का निर्णय

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया थाना परिसर में मंगलवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन रवींद्र नाथ मिश्रा ने किया. बैठक में आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने ईद पर्व के मौके पर बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की. अंचल अधिकारी जयवंती देवगम ने कहा कि चाकुलिया आपसी एकता और भाईचारे की मिसाल है. आपसी एकता और भाईचारा यहां का इतिहास रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-karampada-defeated-baraiburu-by-22-runs-in-a-friendly-match/">किरीबुरू

: दोस्ताना मैच में करमपदा ने बराईबुरु को 22 रनों से किया पराजित
यहां सभी जाति और धर्म के लोग पर्व को आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाते हैं. बीडीओ देवलाल उरांव ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाने की अपील की. बैठक में नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, अनिल मिश्रा, पार्षद असगर खान, पार्षद मोहम्मद गुलाब, अभय महंती, दिनेश सिंह, समीर दास, गणेश प्रसाद रुंगटा, मुरारी लाल शर्मा, मिनहाज अख्तर, पतित दास, अमित भारतीय, विक्रम सिंह चौहान, फजरुल रहमान, हैदर अली आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही