Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कुड़मी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : रांची राजभवन में शुक्रवार को कुड़मी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शीतल ओहदार की अगुवाई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पात्र सौंपा. इसके जरिए कुड़मी /कुरमी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो को शहीद का दर्जा देने एवं उनकी जीवनी को एनसीईआरटी सिलेबस में शामिल करने की मांग की गई. राष्ट्रपति ने सभी बातों को शालीनता से सुनते हुए प्रत्येक मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया. पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में स्वपन कुमार महतो, हरमोहन महतो, सखीचंद महतो और कन्हाई महतो शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-namya-smile-foundations-mahi-campaign-reached-bahragora-b-ed-college/">बहरागोड़ा

: नाम्या स्माइल फाउंडेशन का ‘माही’ अभियान पहुंचा बहरागोड़ा बीएड कॉलेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही