Search

 
 
 

चाकुलिया : टोटेमिक कुरमी-कुड़मी समाज को अनुसूचित जाति में सूचीबद्ध करने की मांग

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के टोटेमिक कुरमी-कुड़मी समाज के युवाओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के नाम प्रभारी बीडीओ सह सीओ जयवंती देवगम को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि टोटेमिक कुरमी-कुड़मी (महतो) जनजाति देश की आजादी से पहले प्रीमिटिव ट्राइबल आदिम जनजाति में सूचीबद्ध थी, परंतु 1950 में कुड़मी-कुड़मी (महतो) जनजाति को छोड़कर सभी आदिम जनजातियों को अनुसूचित जाति में सूचीबद्ध किया गया. तब से अब तक 72 वर्षों से लगातार यह जनजाति अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध हेतु संघर्षरत है. इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक">https://lagatar.in/violation-of-traffic-rules-in-ranchi-on-an-average-17-peoples-driving-licenses-are-being-canceled-every-day/">ट्रैफिक

नियम का उल्लंघन : रांची में हर दिन औसतन 17 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस हो रहे रद्द
समाज के युवाओं ने मांग की है कि यदि राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार यथाशीघ्र कुरमी-कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने की पहल नहीं करती है तो 20 सितंबर 2022 से पूरे झारखंड में अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया जाएगा. मौके पर चंदन महतो, तापस महतो, जगन्नाथ महतो, सुनील महतो, आशीष महतो, बुलेट महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही