Search

 
 
 

चाकुलिया : विधायक को ज्ञापन सौंप कर पर्यवेक्षिका को हटाने की मांग

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा के खिलाफ शनिवार को झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन के बैनर तले सेविका और सहायिकाओं ने विधायक समीर कुमार महंती को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है. सेविका और सहायिकाओं ने सौंपे गए मांग पत्र में पर्यवेक्षिका पर सेविका और सहायिका के साथ अभद्र भाषा का व्यवहार करने एवं सेविका सहायिका पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है और उन्हें अविलंब हटाने और कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञापन की प्रतिलिपि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, राज्य के मुख्यमंत्री, खाद्य आयोग, विभागीय मंत्री को भी भेजी गई है. सौंपे गए ज्ञापन में संगठन की प्रखंड अध्यक्ष भानुमति महतो और सचिव कल्पना महतो के हस्ताक्षर हैं. विधायक ने सेविका और सहायिकाओं को भरोसा दिया कि वे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-order-for-land-demarcation-of-dibar-devgam-postponed-villagers-protested/">चाईबासा

: डीबर देवगम की जमीन सीमांकन का आदेश स्थगित, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही