Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मुस्लिमों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया सरल करने की मांग

Chakulia : विधायक समीर कुमार महंती ने सोमवार को तारांकित प्रश्नकाल में मुस्लिम को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाईयों को सदन के पटल पर रखा. उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से मुस्लिम धर्मावलंबी हैं, जिनके खतियान में जाति के स्थान पर मुसलमान उल्लेख है. जब कि मुसलमान कोई जाति नहीं बल्कि धर्म है. खतियान में मुसलमान अंकित होने के कारण वैसे व्यक्तियों के नाम जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया काफी जटिल है तथा सारी औपचारिकताएं पूरी कर प्रमाण पत्र निर्गत करने में लंबा समय लग जाता है. तत्काल की स्थिति में आवेदक मुश्किल में पड़ जाते हैं. विधायक ने सरकार से उक्त प्रक्रिया को सरल करने की मांग की. शून्यकाल के दौरान विधायक ने विगत दिसंबर माह से किसानों को धान के बदले एमएसपी की राशि का भुगतान नहीं होने का मामला उठाया. विधायक ने कहा कि धान अधिप्राप्त कर लेने के पश्चात इतने लम्बे समय तक भुगतान नहीं होना दुर्भाग्य का विषय है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mafia-of-bengal-is-getting-illegal-sand-mining-done-in-jharkhand-border/">बहरागोड़ा

 : बंगाल के माफिया झारखंड की सीमा में करवा रहे हैं बालू का अवैध उत्खनन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही