Search

 
 
 

चाकुलिया : दिव्यांग पर हुए बिजली चोरी केस वापस लेने और फाइन माफ करने की मांग

 
Chakulia : चाकुलिया की जुगीतोपा पंचायत के जुगीतुपा गांव के पोड़ामोहली टोला के मंटू कुमार महतो पर बिजली विभाग ने बिजली चोरी का केस दर्ज करा दिया है और जुर्माना भी लगाया है. इस मामले को मंगलवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य बिजली विभाग के एसडीओ से मिले और ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई. बताया गया कि मंटू महतो पिछले लॉक डाउन के दौरान पैरालाइसिस के शिकार हो गए थे. उनका मिट्टी का घर 2016 में भारी बारिश की वजह से ध्वस्त हो गया था. आर्थिक तंगी के कारण नया घर बनाने के समर्थ नहीं थे. वे मुढ़ाठाकरा स्थित पुराने सरकारी भवन में अपने परिवार के साथ रहकर गुजारा करने लगे. उस सरकारी भवन में पहले से बिजली उपलब्ध थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-artists-of-ichagarh-will-present-jharkhands-famous-paika-dance-in-delhi/">चांडिल

: ईचागढ़ के कलाकार दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे झारखंड का मशहूर पाइका नृत्य

मुकदमा को वापस लेने की मांग

विगत 7 जनवरी को बिजली विभाग द्वारा उस भवन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया एवं मंटू महतो के दिव्यांग बड़े बेटे राजेश महतो पर बिजली चोरी का केस दर्ज करते हुए 10 हजार रुपये का फाइन भी लगा दिया गया. सदस्यों ने एसडीओ से मिलकर मंटू महतो के बेटे पर किए गए मुकदमा को वापस लेने व फाइन को माफ करने का अनुरोध किया. इसके बाद सभी सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिले और मंटू महतो को आवास देने की मांग की. मौके पर समिति के सदस्य असित महतो, प्रफुल्ल महतो, ज्ञान रंजन महतो, शंखदीप महतो, पियूष महतो, कार्तिक महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही