Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मुआवजा के लिए वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हैं दो मृतक के आश्रित

Chakulia : हाथी के हमले से मृत दो लोगों के आश्रित मुआवजा की राशि भुगतान करने को लेकर शनिवार की सुबह वन विभाग कार्यालय के पास धरना पर बैठे हैं. दोनों मृतकों के आश्रितों को वन विभाग ने तत्काल श्राद्ध कर्म के लिए 25 हजार रुपये उपलब्ध कराए थे. शेष 3.75 लाख की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tempo-parked-on-the-roadside-rolled-back-people-narrowly-escaped/">मनोहरपुर

: सड़क किनारे खड़ी टेम्पो पीछे लुढ़की, बाल-बाल बचे लोग

जब-तक मुआवजा का भुगतान नहीं होगा तब-तक नहीं उठेंगे 

जानकारी हो कि शाकाभांगा के सुकरा मुंडा को विगत 26 अक्टूबर को एक जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला था. वहीं मौरबेरा के सुकरा मुंडा को विगत पांच नवंबर को पटक कर मार डाला था. दोनों मृतकों के आश्रितों को श्राद्ध कर्म करने के लिए वन विभाग द्वारा 25 - 25 हजार रुपये दिए गए थे. मुआवजे की शेष राशि के भुगतान के लिए वन विभाग द्वारा आश्वासन दिया जा रहा था. आज मौरबेड़ा के मृतक सुकरा मुंडा की पत्नी सोमवारी मुंडा और शाकाभांगा के मृतक सुकरा मुंडा की पत्नी सहचरी मुंडा समेत अन्य परिजन सुबह से ही वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हुए हैं. मौके पर गांव के नवीन मुंडा, भरत मुंडा, सुनाराम मुर्मू आदि भी बैठे हैं. इनका कहना है कि जब तक मुआवजा का भुगतान नहीं होगा तब तक वे धरना से नहीं उठेंगे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tempo-parked-on-the-roadside-rolled-back-people-narrowly-escaped/">मनोहरपुर

: सड़क किनारे खड़ी टेम्पो पीछे लुढ़की, बाल-बाल बचे लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही