Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बेटी को जन्म देने वाले दंपती को उप प्रमुख ने आम का पौधा देकर किया सम्मानित

Chakulia : चाकुलिया के बेंद गांव के राणा टोला में राजीव राणा के घर बेटी जन्म लेने पर प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव ने अपनी निजी योजना के तहत माता-पिता को सम्मानित किया. बता दें कि उप प्रमुख द्वारा बेटी ही जीवन, वृक्ष ही जीवन अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत ही रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर राजीव राणा व उनकी पत्नी को सम्मानित किया गया. बेटी के जन्म होने पर माता-पिता को आम का पौधा, वस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-seventh-mass-wedding-ritual-on-february-27-at-branch-ground/">बहरागोड़ा

 : शाखा मैदान में सातवां सामूहिक विवाह अनुष्ठान 27 फरवरी को
इस अवसर पर बेटी का नामकरण भी किया गया. बेटी का नाम सिमरन राणा रखा गया. उप प्रमुख ने कहा कि बेटी के बिना परिवार अपूर्ण है और वृक्ष के बिना जीवन अपूर्ण है. इसलिए वे बेटी ही जीवन, वृक्ष ही जीवन अभियान चला रही हैं. बेटी को जन्म देने वाले दंपती को वे सम्मानित करती हैं. मौके पर दयाल राणा, मंजू राणा, फटिक राना, मयना राणा, राजकुमार साव, सरला राणा, कविता राणा, दुर्बल राणा, आलो राणा, टिरु महंती, प्रवीर राणा, गोविंद दास, जय देवदास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही