Search

 
 
 

चाकुलिया : मनसा पूजा में गले में सांप लपेट कर भक्तों ने दिखाई आस्था

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के कमारीगोड़ा के चाकुलिया टोला में शुक्रवार की शाम धूमधाम से मनसा पूजा आयोजित की गई. पक्का घाट तालाब से गाजे-बाजे के साथ भव्य घट यात्रा निकाली गई. इस मौके पर मां मनसा झापान कमेटी द्वारा झापान का आयोजन किया गया. उस्ताद राधा रमन महतो, दुर्गा चरण महतो, दीपक कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, विश्वनाथ महतो, बिपिन बिहारी महतो, बिनेश महतो और रमेश भारती द्वारा गले में कोबरा लपेट कर झापान का आयोजन किया गया. कलश यात्रा में सांप का खेल दिखाया गया. जिसे देखने के लिए सैकड़ों पुरुष और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा मंडप में कलश स्थापित कर मां मनसा की पूजा की गई. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के चंदन सीट, गौतम दास, उमेश भारती, विशेक दास, असित खामराइ, सोनू भारती. अपु सीट, कार्तिक सीट समेत अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [caption id="attachment_733799" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/chakulia-puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घट यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sai-mahotsav-at-sai-sevashram-temple-on-september-24/">जमशेदपुर

: साईं सेवाश्रम मंदिर में साईं महोत्सव 24 सितंबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही