Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : टापूनुमा सड़क से गुजर कर श्रद्धालु आएंगे मां का दर्शन करने

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Djharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार में स्टेशन रोड टापू में तब्दील है. दुर्गा पूजा के मौके पर श्रद्धालु इस टापूनुमा सड़क से गुजर कर मां का दर्शन करने जाएंगे. यह सड़क नेताजी सुभाष चौक से पुराना जीआरपी भवन तक जाती है.अमलागोड़ा गांव होते हुए पश्चिम बंगाल से जुड़ जाती है. यह सड़क रेलवे प्रशासन द्वारा वर्षों से अपेक्षा का दंश झेल रही है. सड़क पर श्रृंखलाबद्ध बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. इस सड़क पर चलना पर चलना राहगीरों के लिए मुश्किल है. वहीं बाइक सवारो के लिए भी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है. रेल प्रशासन सड़क को बनाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है. जबकि रेलवे की जमीन पर होने के कारण इस सड़क की मरम्मत की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन भी रुचि नहीं ले रहा है. सड़क की स्थिति भयावह हो गई है. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-laborers-body-reached-home-after-five-days-from-sri-lanka-last-rites-performed/">हुसैनाबाद

: श्रीलंका से पांच दिन बाद घर पहुंचा मजदूर का शव, किया गया अंतिम संस्कार
रेलवे द्वारा स्टेशन को मॉडल बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. परंतु इस सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. जबकि स्थानीय लोग सड़क की मरम्मत के लिए रेलवे प्रशासन को भी मांग पत्र सौंप चुके हैं. सांसद और विधायक भी इस सड़क की मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं. दुर्गा पूजा के दौरान अगर बरसात हो गई तो फिर इस सड़क पर गुजरना मुश्किल हो जाएगा और श्रद्धालुओं को परेशानियां उठानी पड़ेंगी. क्योंकि सड़क पर उभरे सभी गड्ढे पानी से भरकर तालाब बन जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही