Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : धनंजय करुणामय प्रमुख और सविता साव उप प्रमुख निर्वाचित

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी सह घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक,सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली और केशव भारती की देखरेख में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव कार्य संपन्न हुआ. प्रमुख के लिए भुवनेश्वर करूणामय उर्फ धनंजय करुणामय और राजेश्वर सरदार ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. दोनों उम्मीदवारों के बीच चुनाव हुआ. प्रखंड की 19 पंचायतों के 22 पंसस ने अपना वोट देकर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव किया. चुनाव में भुवनेश्वर करूणामय उर्फ धनंजय को 12 वोट मिले. वहीं राजेश्वर सरदार को 10 वोट मिले. 12 वोट लाकर भुवनेश्वर करूणामय प्रखंड प्रमुख बने. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chakulia-Up-Pramukh-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-organized-official-language-workshop-in-the-auditorium-of-human-resource-development-center/">किरीबुरु

: मानव संसाधन विकास केंद्र के सभागार में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन
वहीं उप प्रमुख के लिए मनोरंजन महतो और कविता साव ने नामांकन किया. दोनों प्रत्याशियों के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों ने वोट किया. चुनाव में कविता साव को 11 वोट मिले. वहीं मनोरंजन महतो को 10 वोट मिले. एक वोट रद्द हुआ. 11 वोट लाकर कविता साव उप प्रमुख बनीं. प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया और शपथ दिलायी. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम समेत अन्य उपस्थित थे. प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करूणामय ने कहा कि सभी के साथ मिलकर प्रखंड का विकास करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही