Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ऑपरेटर के बिना बेकार पड़ी है डिजिटल एक्स रे मशीन

Chakulia : चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी चिकित्सा व्यवस्था चरमराती जा रही है. नई डिजिटल एक्सरे मशीन ऑपरेटर के बिना एक माह से बेकार पड़ी हुई है. क्षेत्र के मरीज एक्सरे कराने के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और ओडिशा के बारीपदा जाने के लिए मजबूर हैं. जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे की व्यवस्था नहीं है. एक माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी गई है. मगर विडंबना है कि इस मशीन को ऑपरेट करने के लिए ऑपरेटर की बहाली नहीं की गई है. इसके कारण यह मशीन बेकार पड़ी हुई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि ऑपरेटर बहाल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया गया है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-water-supply-scheme-in-dhadkhidih-is-bad-for-five-years-villagers-upset/">डुमरिया

: धाधकीडीह में पांच साल से खराब है जलापूर्ति योजना, ग्रामीण परेशान

तीन में दो एंबुलेंस ब्रेकडाउन

[caption id="attachment_551449" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/chakulia-swasth-kendr-2-300x181.jpg"

alt="" width="300" height="181" /> खराब एंबुलेंस.[/caption] सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा भी चरमरा गई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन एंबुलेंस हैं. इनमें से दो का ब्रेकडाउन है. इससे मरीजों और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल लाने में परेशानी हो रही है. एक एंबुलेंस राज्य सरकार द्वारा चार साल पूर्व दी गयी थी. यह एंबुलेंस काफी दिनों से खराब पड़ी है. सीएचसी में दो 108 एंबुलेंस हैं. एक एंबुलेंस खराब है. 108 एंबुलेंस का संचालन किसी एनजीओ के माध्यम से होता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि एंबुलेंस की मरम्मत के लिए संबंधित एनजीओ को सूचित किया गया है. शीघ्र ही मरम्मत हो जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-adivasi-sengal-abhiyan-blocked-the-rail-wheel-for-three-hours-in-khemashuli/">चाकुलिया

: आदिवासी सेंगल अभियान ने खेमाशुली में तीन घंटे किया रेल चक्का जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही