Search

 
 
 

चाकुलिया : केएनजे उच्च विद्यालय में बह रहा है नाले का गंदा पानी, विद्यार्थी परेशान

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में नाला का पानी बह रहा है. इससे विद्यार्थियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नाले पर निर्मित स्लैब में दरार आ गई है. इस कारण नाले का पानी विद्यालय के मुख्य द्वार से होते हुए विद्यालय परिसर में प्रवेश कर रहा है. पानी से फैल रही दुर्गंध से छात्र-छात्राएं और शिक्षक परेशान हैं. नाला के पानी से होकर छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाना पड़ रहा है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मानस महतो ने बताया कि नाले के ढक्कन में दरार आ जाने से नाले का पानी विद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर बह रहा है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक मानस महतो ने नगर पंचायत प्रशासन से लिखित शिकायत की थी. बावजूद प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-khandamouda-chitreshwar-road-is-in-bad-condition-shiva-devotees-upset-in-sawan/">बहरागोड़ा

: खंडामौदा-चित्रेश्वर सड़क बदहाल, सावन में शिव भक्त परेशान

झाड़ियों के कारण विद्यार्थियों को सता रहा डर

विद्यालय परिसर में झाड़ियों की भरमार हो गई है. विद्यालय भवन के पीछे और मॉडल स्कूल के सामने निर्मित शौचालय लंबी-लंबी झाड़ियों से घिर गया है. विद्यालय भवन के पश्चिम दिशा में भी झाड़ियों की भरमार है. इसके कारण कीड़े-मकोड़े और सांप-बिच्छुओं का भय बना रहता है. इन झाड़ियों की सफाई के लिए भी प्रभारी प्रधानाध्यापक ने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र लिखा है. परंतु इस दिशा में भी नगर पंचायत प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही