Search

 
 
 

चाकुलिया : सफलता के लिए विद्यार्थियों में अनुशासन जरूरी – डॉ. गोस्वामी

 
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत स्थित स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में सोमवार को 2020-2022 सत्र के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राइटर लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. उन्होंने सभा में कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है. अनुशासन सफलता का मार्ग है. बिना अनुशासन के जीवन व्यर्थ है. दीक्षांत समारोह विद्यार्थी के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन होता है. [caption id="attachment_423486" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-ITI-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> समारोह में उपस्थित विद्यार्थी.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-2-50-lakh-stolen-from-mine-and-crusher-in-kamalpur-bankuchia/">जमशेदपुर

: कमलपुर बनकुचिया में खदान-क्रशर से 2.50 लाख की चोरी

शिक्ष का कभी अंत नहीं होता - प्राचार्य

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में तरक्की के सारे मार्ग प्रशस्त हों और वे अपने जीवन एक कामयाब इंसान बने. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर रोजगार का अवसर प्रदान कर रहा है. इसके लिए कॉलेज और कॉलेज के अन्य कर्मचारी बधाई के पात्र हैं. समारोह में प्राचार्य तरुण कुमार महंती ने कहा कि शिक्षा का कभी अंत नहीं होता है. विधार्थी भविष्य में भी शिक्षा लेते रहें और आगे बढें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dead-body-of-a-young-man-hanged-from-a-tree-after-killing-him-in-mutual-enmity/">चाईबासा

: आपसी रंजिश में हत्या कर युवक शव पेड़ से लटकाया

डॉ. गोस्वामी ने विद्यार्थियों को दिये प्रमाण पत्र 

समारोह में डॉ. गोस्वामी के हाथों चार ट्रेड इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर और कंप्यूटर ऑपरेटर के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष शतदल महतो समेत कॉलेज के प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक संजीत राउत, पीयूष पात्र, मनोज कुमार बेरा, नृपेंद्र महतो, शुक्ला दास, राजन पाल, आशीष मांडी और विद्यार्थी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही