Search

 
 
 

चाकुलिया : माटियाबांधी में किसानों के बीच कृषि उपकरण का वितरण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के विभिन्न गांवों के किसानों के बीच मंगलवार को सोशल फॉरेस्ट की ओर से कृषि उपकरण का वितरण किया गया. इसके तहत किसानों के बीच स्प्रे मशीन, कुदाल सब्जी की बीज आदि दिए गए. यह कृषि उपकरण जल छाजन योजना के तहत दिए गए. मौके पर उप मुखिया पिंटू महतो ने किसानों के बीच उक्त सामग्रियों का वितरण किया. उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन पर सब्जी की खेती कर आय अर्जित करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-topper-will-get-rs-25000-scholarship-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में टॉपर को मिलेगा 25 हजार रुपये स्कॉलरशिप

योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बने किसान

किसानों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं पारित की है. इनका लाभ लेकर किसान आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें. मौके पर किसानों के बीच लौकी, करेला, झिंगा और भिंडी समेत अन्य सब्जी के बीज का वितरण किया गया. मौके पर सुनीता मुर्मू, सदन महतो, कृष्णा महतो, ठाकुर प्रसाद महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही