Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Chakulia : चाकुलिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान एवं समाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार,शिक्षा विभाग के एसडीओ आशीष कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ साथ प्रतिस्पर्धा की भावना आएगी. उन्होंने कहा कि समय समय पर इस तरह के आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के प्रतिभा का विकास होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chakulia-Jila-Pradarshani-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-youth-dies-after-being-hit-by-a-train/">चांडिल

: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने जिला के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के हौसले को बढ़ाया. शाम में निर्णायक मंडली द्वारा चयनित विज्ञान और समाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा. इस अवसर पर एपीओ प्रमोद अग्रवाल, बिंदू झा, बीईओ नंद किशोर तिवारी, विक्टर विजय समद, प्रणव बेरा समेत सभी विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे. समारोह के पूर्व सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही