Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एसएफसी के गोदाम का लिया जायजा

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने शुक्रवार को चाकुलिया में एसएफसी गोदाम का जायजा लिया. विदित हो कि अब यहां के चावल मिलरों द्वारा सीएमआर का चावल एफसीआई को नहीं दिया जाएगा. अब यह चावल एसएफसी को दिया जाएगा. ऐसे में गोदाम की कमी हो गई है. यहां के मिलरों ने इस संबंध में विभाग के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया था. चाकुलिया में एसएफसी के पास पर्याप्त गोदाम नहीं हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने नागानल मंदिर के पास निर्मित गोदाम का भी निरीक्षण किया. इस गोदाम में मिलरों को दिए जाने के लिए खाली बोरे भरे पड़े हैं. मौके पर अंचल अधिकारी जयवंती देवगम भी उपस्थित थीं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि यहां पर एक गोदाम निर्माण का भी प्रस्ताव पारित है. इसके लिए भूमि का सत्यापन किया जा रहा है. चाकुलिया में निरीक्षण करने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी बहरागोड़ा पहुंचे और यहां भी गोदाम की स्थिति का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-representative-cum-convenor-of-sameer-sena-visited-bhatkunda-panchayat/">चाकुलिया

: विधायक प्रतिनिधि सह समीर सेना के संयोजक ने भातकुंडा पंचायत का दौरा किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही