Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सुनसुनिया में स्वास्थ्य शिविर में 60 गांव के 520 मरीजों की डॉक्टरों ने की जांच

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : भारत सरकार के उपक्रम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटीजंस फाउंडेशन ने चाकुलिया प्रखंड के सुनसुनिया गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. इसमें नौ डॉक्टरों की टीम ने 60 गांवों के 520 मरीजों के स्वास्थ्य जांच की और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई. शिविर में मरीजों को नेत्र रोग, दंत रोग, नाक- कान, शिशु रोग, फेफड़े से संबंधित रोग तथा सामान्य मेडिसिन से जुड़ी बीमारियों की जांच और चिकित्सीय सलाह दी गई. इसके अलावा यहां ईसीजी, एक्स-रे, विभिन्न रोगों के लिए रक्त जांच और रक्तचाप जांच की भी व्यवस्था थी. शिविर में जरूरतमंदों के बीच, डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित 1.5 लाख रुपये की दवाइयां भी बांटी गईं. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की. डॉ. गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बहुत आवश्यकता है. इन शिविरों द्वारा कोरोना काल में संकट झेल रहे जमशेदपुर और आसपास के लोगों को वरीय चिकित्सकों द्वारा उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है. राइट्स लिमिटेड के सहयोग से मार्च तक ऐसे 10 शिविर आयोजित किए जायेंगे. [caption id="attachment_249250" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/Chakulia-sunsunia-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> चाकुलिया के सुनसुनिया गांव में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/asmha-jamshedpur-scooty-rider-who-was-running-after-stumbling-near-mgm-hospital-was-caught-and-beaten-up-by-people/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के पास ठोकर मारकर भाग रहे स्कूटी सवार को लोगों ने पकड़कर पीटा
उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है. इस शिविर में फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ टीके मोहंती, जेनरल मेडिसिन के डॉ ओपी आनंद, प्रसिद्ध सर्जन डॉ एसएस सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना गिरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आर नाथ उपस्थित थे. संजीव नेत्रालय की पूरी टीम मौजूद थी. चयनित मरीजों का इलाज आयुष्मान भारत के तहत विभिन्न अस्पतालों में होगा, जबकि मोतियाबिंद का ऑपरेशन संजीव नेत्रालय में किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, जिला महामंत्री दुर्गा गिरी, जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा, दीपू शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, भाजपा नेता दिलीप महतो, विजय महतो,अर्धेंदु नायक, सदानंद महतो, रेणुका मुंडा, रविंद्र मुंडा, अशोक पति, प्रसेनजीत महतो, मुन्ना पाल, उत्तम मुर्मू, पंकज महतो, तपन बेरा, अजीत महतो,सत्य नायक, लखी नायक, कांचन नायक, सुधीर महतो, मंगल महतो, ललित महतो, चंडी मुंडा, श्त्रुघन मुंडा का मुख्य योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही