Search

 
 
 

चाकुलिया : स्वागत समारोह में दर्जनों समर्थक झामुमो में शामिल, विधायक ने किया स्वागत

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के डाकबंगला में रविवार की शाम झामुमो के स्वागत समारोह में बहरागोड़ा प्रखंड की केशरदा पंचायत के दर्जनों समर्थकों ने झामुमो का दामन थामा. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने सभी को माला पहनाकर और पार्टी का झंडा देकर पार्टी में स्वागत किया. विधायक समीर महंती ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर सभी पार्टी में शामिल हुए हैं. इससे क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rpf-and-railway-land-department-clarified-on-the-self-immolation-case/">जमशेदपुर

: आत्मदाह मामले पर आरपीएफ और रेलवे लैंड डिपार्टमेंट ने दी सफाई

पार्टी में सभी को सम्मान व अधिकार मिलेगा

विधायक ने कहा कि पार्टी एक परिवार है और पार्टी में सभी को सम्मान और अधिकार मिलेगा. इस अवसर पर ओमियो महंती, अनंत महंती, चन्द्रशेखर कुईला, मुकेश महापात्र, दुर्गा प्रसाद महापात्र, सुशांत महंती, बबलू महापात्र, खोकन माईती, दिलीप गिरी, तापस देहुरी, अशोक महंती समेत अन्य लोग झामुमो में शामिल हुए. मौके पर समीर दास, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, मो. गुलाब, राकेश महंती, बलराम महतो, निर्मल महतो, शुभदीप दास, बुलबुल मंडल समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही