Search

चाकुलिया : डॉ अजय कुमार ने जमुआ और कालियाम में ग्रामीणों के संग की बैठक

Chakulia : जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत के मुस्लिम बस्ती, जमुआ पंचायत के जमुआ और कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने उनके समक्ष पेयजल समेत अन्य समस्याओं को रखा और निदान की मांग की. डॉ अजय कुमार ने समस्याओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को बड़े उद्योगपतियों के हाथ में बेच दिया है. अडानी का खेल जग जाहिर हो चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-transport-minister-nitin-gadkari-laid-the-foundation-stone-of-the-first-double-decker-elevated-corridor/">जमशेदपुर

: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास

कांग्रेस ही चला सकती इस देश को : डॉ अजय

मोदी सरकार के कार्यकाल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ही फायदे हुए हैं. आम जनता ठगी गई है. इस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है. गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंके. कांग्रेस ही इस देश को चला सकती है. मौके पर त्रिलोक सिंह बिट्टू, धर्मेंद्र सोनकर, अमित राय, समीर दास, अनिरुध राय, सौरभ चटर्जी, लासा मुर्मू, अभिजित सिंह, अजितेश उज्जैन, सन्नी कुमार, बीरबल कुमार समेत अन्य कई कांग्रेसी और ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp