Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सांपधरा गांव में डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने ग्रामीणों संग की बैठक

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव में रविवार की शाम ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व के कारण समूचा विश्व भारत के नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. उन्होंने कहा कि 2024 में नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. इसके साथ ही डाॅ गोस्वामी ने महिलाओं को भाजपा से जुड़ने तथा भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया और सशक्त बूथ समिति के गठन करने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-baha-bonga-puja-organized-in-dishome-jaher-gad-people-dance-to-the-beat-of-mandar/">चाकुलिया

: दिशोम जाहेर गाड़ में बाहा बोंगा पूजा आयोजित, मांदर की थाप पर झूमे लोग

कई लोगों ने किया बैठक को संबोधित

बैठक को भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, बड़शोल मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, भाजपा नेता कुंजबिहारी महतो, महेश्वर मुर्मू,राजु महतो, लोकेश दास तथा सत्य नायक ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर हेमंत महतो, कौशिक महतो, बप्पा महतो, प्रसंजित महतो, हरीश चंद्र महतो, संदीप महतो, गोपेश्वर महतो, चंदन महतो, हेमंत महतो, विनीता महतो, देवी महतो, चंचला महतो, पुष्पा महतो, कल्पना महतो, संध्या महतो, प्रतिमा महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही