Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए डाॅ गोस्वामी ने जनसंपर्क अभियान चलाया

Chakulia : भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने गुरुवार को चाकुलिया के विभिन्न गांव का दौरा कर आठ जनवरी को मिश्रीकाटा में आहुत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की जानकारी ग्रामीणों को दी. इस दौरान वे चाकुलिया प्रखंड की जुगितोपा पंचायत स्थित कालिदासपुर, सालुआडीह तथा सोनाहारा पहुंचे और लोगों को शिविर के लाभ के बारे में बताया. कहा कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 10 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी. मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएगी. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स के द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mothers-abode-in-all-the-three-worlds-nothing-is-more-beautiful-than-manidweep-vijay-guruji/">जमशेदपुर

: तीनों लोकों में माता का धाम मणिद्वीप से सुंदर कुछ नहीं- विजय गुरूजी

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को रक्त जांच तथा रक्तचाप जांच की निःशुल्क सुविधा मुहैया कराया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने घर के पास ही डाॅक्टरों की सेवा उपलब्ध कराते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है. जनसंपर्क अभियान में जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दिलीप महतो, शचीन्द्रनाथ पाल, उत्तम कुमार मुर्मू, जहरलाल गोप, मुरली मनोहर दास, शंकर गोस्वामी, सुनील वरण घोष, अक्षय घोष, नेपाल हांसदा, लक्षण घोष, चरण हेम्ब्रम, पल्टू हेम्ब्रम, हिमांशु घोष, मनसा राम मांडी, नकूलचन्द्र गोप, रंजीत गोप, पंकज महतो, धर्मदास हांसदा, चंडी गोप , गोपाल गोप, धरमू गोप, लक्ष्मण हेम्ब्रम तथा बाबलु मुर्मू प्रमुख रूप से शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही