Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विभिन्न गांवों का दौरा कर डाॅ गोस्वामी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया प्रचार-प्रसार

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने 11 सितंबर को चाकुलिया प्रखंड के बालीबांध गांव में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को कुचियाशोली पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. वे कुचियाशोली, रसपाल, सलागागाडिया, स्वर्गछिड़ा, पुरसुली आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से मिले तथा स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी. उन्होंने लोगों को बताया कि 11 सितंबर को बालीबांध में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर तथा आसपास के 10 डाक्टरों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी. चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-id-proof-is-no-longer-necessary-in-the-application-for-trade-apprentice-in-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन में अब आईडी प्रूफ जरूरी नहीं

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उद्देश्य

भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहा है. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना इस स्वास्थ्य शिविर का प्रमुख उद्देश्य है. इस जन संपर्क अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, जिला उपाध्यक्ष हरि साधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, पंचायत के मुखिया दमयंती मुर्मू, उप मुखिया बरेन महतो, भाजपा नेता लखिन्दर कपाट, भरत पात्र, दिलीप महतो, परिमल महतो, गौर महतो, सपन महतो, सुरेश पातर शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mla-held-a-meeting-with-villagers-of-four-villages-gave-assurance-of-development/">बहरागोड़ा

: विधायक ने चार गांव के ग्रामीणों के साथ की बैठक, विकास का दिया भरोसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही