Chakulia : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी हरिनाम संकीर्तन में भाग लेने शनिवार की शाम को चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत अंतर्गत खाड़बांधा गांव पहुंचे. उन्होंने प्रभु राधा गोविन्द के चरणों पर मस्तक टेक कर क्षेत्र के लोगों के सुख व समृद्धि की प्रार्थना की. डाॅ. गोस्वामी के साथ पद्मश्री जमुना टुडू, 20 सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शम्भू नाथ मलिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, वरीय भाजपा नेता भरत पात्र, लखिन्दर कपाट, मुरारी सिंह, दिलीप महतो, त्रिलोचन राणा, शिशिर राणा, परिमल दास, मुरली दास तथा कुचियाशोली पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-deputy-commissioner-and-member-of-hemophilia-society-inspected-the-day-care-center/">गिरिडीह
: उपायुक्त व हिमोफीलिया सोसायटी के सदस्य ने डे केयर सेंटर का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Leave a Comment