Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : गोविंदपुर में आयोजित करम पूजा में शामिल हुए डॉ. षाड़ंगी

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : नगर पंचायत के गोविंदपुर में आदिम मुंडा माहाल विकास समिति के तत्वावधान में सोमवार की देर शाम को आयोजित देशुआ करम बोंगा पूजा में राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी शामिल हुए. डॉ. षाड़ंगी ने जाहेर थान में पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. मुंडा समाज की महिलाओं ने करम डाल गाजे बाजे के साथ लाकर जाहेर थान में स्थापित कर पूजा अर्चना की. आयोजित समारोह में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि करम पूजा प्रकृति से जुड़ी पूजा है. समाज के लोग प्रकृति के पुजारी हैं. समाज ने पूजा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश देने का काम किया है. कमेटी ने पूजा कर अपनी संस्कृति को संजोए रखा है. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं. मौके पर धालभूमगढ़ के जिला परिषद सदस्य हेमंत मुंडा, समाजसेवी राहुल षाड़ंगी, गौतम दास, दिनेश सिंह, मिन्हाज अख्तर, सुभदीप दास, कुशराम सिंह मुंडा, राम बास्के, संतोष मुंडा, बासुमती मुंडा, सोनाराम मुंडा, जितेन मुंडा, राजू मुंडा, रवि मुंडा, गणेश मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे. [caption id="attachment_768243" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-Dr.-Sarangi-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मांदर बजाते राहुल षाड़ंगी.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-government-employee-accused-of-child-abuse-in-vinayak-garden-society/">आदित्यपुर

: विनायक गार्डेन सोसाइटी में सरकारी अधिकारी पर लगा बाल शोषण का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही