Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : माचाडीहा गांव में पेयजल संकट गहराया

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है. जल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से सोलर आधारित कई जलापूर्ति योजनाएं खराब हैं. इनकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. गांव के मुंडा टोला में जल एवं स्वच्छता विभाग के तहत वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री जन जल योजना के तहत स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना एक साल से खराब है. इसके कारण टोला के ग्रामीण पेयजल के लिए परेशानियां उठा रहे हैं. उन्हें दूसरे टोले पेयजल लाना पड़ रहा है. योजना की मरम्मत की दिशा में जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. इस टोला के करीब 45 परिवार परेशानी झेल रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें पेयजल के लिए तरस जाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-construction-of-shrinath-university-and-city-residency-violates-supreme-courts-judgment/">आदित्यपुर

: श्रीनाथ विवि व सिटी रेसिडेंसी का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का उल्लंघन
माचाडीहा में मुख्य सड़क के किनारे पंचायत स्तर से स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना भी विगत कई महीनों से ठप पड़ी है. जल मीनार जंगल झाड़ियों से गिर गई है. पंचायत स्तर से इसकी मरम्मत नहीं हो रही है. सड़क के किनारे ही जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्थापित एक अन्य जलापूर्ति योजना से भी अपेक्षाकृत कम पानी निकल रहा है. इसके कारण ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. ग्रामीण अपने असर से सोलर की साफ-सफाई करने में जुटे हैं. ग्रामीणों का मानना है कि सोलर पर धूल की परत जम गई है. इसलिए पानी कम निकल रहा है. फिलहाल इस गांव में खराब जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मत नहीं हुई तो भीषण गर्मी के दौर में ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही