Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ट्रांसफार्मर खराब होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल संकट

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का ट्रांसफार्मर बुधवार की शाम से खराब हो गया. इससे सीएचसी परिसर में रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. अस्पताल का ट्रांसफार्मर खराब होने से सीएचसी के आधे परिसर में बिजली है और आधे में बिजली गुल है. सोलर लाइट के भरोसे सीएचसी है. बढ़ती गर्मी से मरीज और स्वास्थ्य कर्मी बेहाल हैं. सीएचसी परिसर में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने से सीएचसी में रात में अंधेरा छा जाएगा. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जब तक सोलर चार्ज रहेगा, तब तक सीएचसी में लाइट जलेगी. सोलर के डिस्चार्ज होते ही सीएचसी परिसर अंधकार में डूब जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-worm-medicine-given-to-children-in-anganwadi-and-schools/">चाकुलिया

: आंगनबाड़ी और विद्यालयों में बच्चों को खिलायी गयी कृमि की दवा
सीएचसी के क्वार्टरों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पेयजल का भी संकट हो गया है. सीएचसी में पंप चलाने के लिए मोटर तो है, लेकिन बिजली नहीं है. इस कारण मोटर नहीं चल रहा है. जानकारी के अनुसार सीएचसी के जेनरेटर की बैटरी भी खराब है. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण बिजली की समस्या है. उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के लिए बिजली विभाग से संपर्क किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत हो जाएगी या फिर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही