Search

 
 
 

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर के सबर टोला में पेयजल संकट

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के श्यामसुंदरपुर गांव स्थित सबर टोला में जल एवं स्वच्छता विभाग और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से पेयजल संकट व्याप्त है. टोला में स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना सात महीना से खराब पड़ी है. टोला का एकमात्र चापाकल भी खराब है और कुआं का पानी पीने लायक नहीं है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-eye-checkup-of-86-children-in-lisimoti-village-of-tonto-block/">चाईबासा

: टोंटो प्रखंड के लिसीमोती गांव में 86 बच्चों की हुई नेत्र जांच

पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा

ऐसे में यहां के सबरों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है. नहाने के लिए तालाब और नदी जाना पड़ रहा है. इस टोला में 52 सबर परिवार निवास करते हैं. इनका कहना है कि सोलर जलापूर्ति योजना की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति योजना की मरम्मत नहीं हुई तो गर्मी के मौसम में उन्हें पेयजल के लिए तरस जाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suspicious-death-of-husband-tortured-by-wife-residents-reach-police-station/">आदित्यपुर

: पत्नी से प्रताड़ित पति की संदिग्ध मौत, बस्तीवासी पहुंचे थाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही